“अमर बलिदानियों ने स्वतंत्रता दी, पेड़-पौधों से जीवन मिला” – घनश्याम जायसवाल

गोण्डा (हनुमान शरण पांडे):अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती के अवसर पर महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज, तरबगंज में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जिस प्रकार चंद्रशेखर आजाद सहित अमर बलिदानियों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें स्वतंत्र भारत दिया है, उसी प्रकार पीपल, बरगद सहित तमाम पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों को सोखकर हमें प्राणदाता वायु ऑक्सीजन देते हैं।”उन्होंने कहा कि बारिश का समय पौधारोपण के लिए सर्वोत्तम है। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यही पेड़-पौधे पक्षियों और कीटों के लिए प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. सिंह जी ने कहा कि _”पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। मानव जीवन को खुशहाल बनाने और भविष्य को शुद्ध ऑक्सीजन व छाया उपलब्ध कराने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।”इस अवसर पर विद्यालय परिसर में दर्जनों पौधे रोपित किए गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के.के. सिंह, सौरभ कुमार, सीताराम पाण्डेय करुणाकर पाण्डेय, रंजय सिंह सहित समस्त शिक्षकगण, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *