अमित वर्मा को 33 मतों से करना पड़ा संतोष, सभी नौ पदों पर राजीव जैन गुट का कब्जा

पानीपत…..।अंसल आरडब्ल्यूए के चुनाव में राजीव जैन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रधान पद पर कब्जा कर लिया। 117 डेलिगेट्स में से 84 मत हासिल कर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित वर्मा को 51 मतों के अंतर से पराजित किया। अमित वर्मा को 33 वोट मिले। चुनाव का सबसे खास पहलू यह रहा कि केवल प्रधान पद ही नहीं, बल्कि राजीव जैन की पूरी कार्यकारिणी ने सभी नौ पदों पर जीत दर्ज कर संगठन पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राजीव जैन को प्रधान, विनोद कुमार गोयल को वरिष्ठ उपप्रधान, राजीव मलिक को उपप्रधान, कुलदीप अरोड़ा को सचिव, तनमय सिंघला को कैशियर, सपना बंसल और लोकेश भाटिया को संयुक्त सचिव, मनोज कुमार को संगठन सचिव तथा संदीप सूरी को संयुक्त संगठन सचिव चुना गया।जीत के बाद राजीव जैन ने कहा कि अंसल क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है, जिसे सबसे पहले दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त वाहनों और कर्मचारियों की मांग की जाएगी।उन्होंने कहा कि कॉलोनी में सुरक्षा गार्डों की संख्या अपर्याप्त है, जिसे बढ़ाया जाएगा ताकि निवासियों को बेहतर सुरक्षा मिल सके। साथ ही करीब 70 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत कराकर नई लाइटें भी लगवाई जाएंगी। कॉलोनी की खस्ताहाल सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।राजीव जैन ने जीत का श्रेय अंसल के सभी डेलिगेट्स और निवासियों के विश्वास को देते हुए कहा कि उनकी टीम क्षेत्र के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और विजयी टीम का स्वागत कर उन्हें बधाई दी गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *