अयोध्या में साइबर क्राइम थाने पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:अयोध्या। साइबर अपराध की जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना साइबर क्राइम में तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक ना.पु. यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहन लाल और कांस्टेबल गौरव चारग शामिल हैं। आरोप है कि साइबर अपराध की जांच के दौरान इन पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत ली गई।
एसएसपी की सख्ती से साफ संदेश है कि पुलिस विभाग में लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्ट आचरण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में जवाबदेही और अनुशासन कायम रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *