जालंधर, (तानिया रोहिल्ला): आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज पद से हटाए गए दिनेश ढल्ल ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके एक दर्जन से अधिक समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। ढल्ल को भाजपा में शामिल कराने के दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की, भाजपा महासचिव अनिल सरीन, पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।दिनेश ढल्ल के साथ उनके चचेरे भाई और नगर निगम पार्षद अमित ढल्ल सहित कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।29 जुलाई को पद से हटाए जाने के बाद थे नाराज बताया जा रहा है कि 29 जुलाई को आप की ओर से जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज पद से हटाए जाने के बाद से दिनेश ढल्ल पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। उनके स्थान पर जालंधर के मेयर वनीत धीर को हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।पद से हटाए जाने के फैसले से ढल्ल और उनके समर्थक कथित तौर पर असंतुष्ट थे। ढल्ल पिछले करीब साढ़े चार वर्षों के दौरान अपने हलके में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे थे।2022 में आप की टिकट पर लड़ा था चुनाव दिनेश ढल्ल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर नॉर्थ सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आप में शामिल होने से पहले ढल्ल कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत नगर निगम पार्षद के तौर पर की थी। कांग्रेस में रहते हुए उनके पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के साथ राजनीतिक मतभेद भी चर्चा में रहे। ढल्ल ने 2012 में कांग्रेस से बगावत कर जालंधर नॉर्थ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। अब उनके भाजपा में शामिल होने को जालंधर नॉर्थ की राजनीति में अहम बदलाव के तौर पर देखा





