पंचकूला (नेहा पांडेय ):उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारतीय निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें व अभियान को पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।उपायुक्त की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल आयोजन के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कालका, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंचकूला, संयुक्त आयुक्त नगर निगम पंचकूला, नगराधीश पंचकूला, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।एसआईआर की बैठक में ईआरओ,एईआरओ,सुपरवाइर्स मौजूद थे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बी.एल.ओ. (BLO) एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण किया जाए।इसके अतिरिक्त बीएलओ की सहायता के लिए अतिरिक्त बीएलओ भी नियुक्त किये गए है। परंतु कुछ अतिरिक्त BLO ने निर्देशों के बावजूद अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उपायुक्त ने ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।उपायुक्त ने निर्देश दिए कि यदि कोई बी.एल.ओ. अथवा सुपरवाइजर कार्य नहीं कर रहा है या उसका कार्य असंतोषजनक पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए प्रगति में तेजी लाई जाए और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।







