एक स्नेहिल जीवन का अवसान, बीना खत्री के निधन पर अयोध्या में शोक

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) : अयोध्या फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) के निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं बीना खत्री का लखनऊ के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह अपने बेटे के साथ लखनऊ में रह रही थीं। उनके निधन पर कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक के संचालन में कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शीतला पाठक ने बताया कि बीना खत्री का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब छह बजे लखनऊ से फैजाबाद स्थित बजाजा आवास लाया जाएगा। अंतिम संस्कार 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे बजाजा स्थित आवास से जमथरा घाट के लिए प्रस्थान के बाद किया जाएगा। बीना खत्री वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण अरोड़ा की बहन थीं। शोकसभा में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा, कबिन्द्र साहनी, सेवादल जिलाध्यक्ष फ्लावर नकवी, दानिश जिया, मंसाराम यादव, राम अवध पासी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक राय, सुरेंद्र सिंह सैनिक, राजकुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने बीना खत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा डॉ. निर्मल खत्री और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *