पंचकूला (दिव्या राणा ):पंचकूला/ देश सेवा, समर्पण और मेहनत की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस के पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात एसपीओ विजय कुमार की बेटी शनन ढाका ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हरियाणा और पंचकूला पुलिस का नाम गौरवान्वित किया है। शनन ढाका का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित एनडीए परीक्षा के माध्यम से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ था। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद जब पहली बार लड़कियों को एनडीए में प्रवेश की अनुमति मिली, तब शनन ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए पहले ही प्रयास में वर्ष ऑल इंडिया रैंक-10 हासिल की और लड़कियों की श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।चार वर्षों के कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 13 जून को देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान शनन ढाका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हुईं। उनकी इस उपलब्धि पर आज पंचकूला स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस आयुक्त पंकज नैन ने शनन ढाका से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा देशभक्ति, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना के साथ राष्ट्र सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी शनन ढाका को पुष्पगुच्छ एवं प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि शनन की सफलता युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के सुंडाना गांव की रहने वाली शनन ढाका ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं, जिसकी तीन पीढ़ियां भारतीय सेना से जुड़ी रही हैं। उनके दादा चंद्रभान ढाका भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनके पिता विजय कुमार भी भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं और वर्तमान में पंचकूला पुलिस में एसपीओ के रूप में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं, शनन की बड़ी बहन जोनून ढाका भी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं। इस प्रकार देश सेवा की भावना इस परिवार की परंपरा बन चुकी है, जिसे शनन ढाका ने आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में अधिकारी बनकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश
चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…







