पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष राजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।आशुतोष राजन वर्तमान में पंचायती विभाग में उच्च अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे कालका में एसडीएम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष राजन ने प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े व्यक्तित्वों के योगदान को भी सराहा गया। आशुतोष वर्मा समाजसेवा के साथ निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वहीं, तेजपाल गुप्ता, जिन्हें ‘ट्रिपल सी’ के नाम से जाना जाता है, शहर के जाने-माने समाजसेवी हैं। वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं और कला चेतना मंच की ओर से आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना सहयोग देते रहते हैं।भजन संध्या का आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने तथा समाज में आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।कार्यक्रम के समापन पर कला चेतना पंचकूला के अध्यक्ष पी.पी. वर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर दिशा मार्ग की ओर से सुमित मल्होत्रा ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी जुड़ाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में संजय सेठी, उपेंद्र कौर अहलूवालिया, संजय गर्ग, संदल सिंह राणा, अशोक कुमार शर्मा एजीएम स्टेट बैंक ऑफ़ पटिआला, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने भजन संध्या के आयोजन की सराहना की और धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।








