कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पंचकूला में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नए निदेशालय कार्यालय का किया उद्घाटन

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज सेक्टर-22, पंचकूला स्थित पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशालय कार्यालय का उद्घाटन किया। निदेशालय का कार्यालय अब अनंत राज टावर, सेक्टर-22, पंचकूला में स्थानांतरित हो गया है।इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने नए कार्यालय भवन का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और विभागीय कार्यों के निष्पादन में भी सुधार आएगा।इस अवसर पर सचिव, पर्यावरण वन एवं वन्यजीव विभाग, हरियाणा, निदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हरियाणा, चेयरमैन व सदस्य सचिव, एस. ई. ए. सी. हरियाणा, प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, उपायुक्त, पंचकूला व जिले के अन्य गण्यमान्य अधिकारी तथा विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे ।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण थीम पर आधारित पोस्टर का अनावरण भी किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *