ग्राम प्रहरियों का किया गया सम्मान, धोती और टॉर्च पाकर दिखे खुश, मिलेगा इलाज हेतु 5 लाख

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल में ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद बरेली से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राम चौकीदारों को संबोधित किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (Live Telecast) देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रहरियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उनके मासिक मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि किए जाने तथा ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई साथ ही, मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के कार्यों एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन घोषणाओं का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के आर्थिक एवं सामाजिक हितों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सदर विधायक  प्रतीक भूषण, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पाण्डेय, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक सहित संबंधित अधिकारी गण एवं जनपद के सभी ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों की योगदान एवं उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए सभी को टॉर्च उसे होती वितरित की गई उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्राम पहेलियां की भूमिका की सहारण की ग्राम पड़ेगी सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों का उत्साह वर्धन करना उन्हें उनके योगदान सम्मानित करना तथा अपने दायित्व का निर्वहन करना तथा अधिक सक्रियता व निष्ठा के साथ करने हेतु प्रोत्साहित करना आदिपर चर्चा हुई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *