जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन राकेश त्यागी, मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

    डीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में आर्किटेक्ट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इनोवेटिव, सस्टेनेबल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप…

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *