जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, गंगा समग्र की बैठक में दिलाया गया संकल्प

पांचवा आयाम
रेवाड़ी : (रूपेश त्रिवेदी) जलतीर्थों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए संकल्पित, संघ प्रेरित गंगा समग्र की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजा वाटिका में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोकुलपुर महाकाल धाम के स्वामी पूज्य धीरज गिरि महाराज ने की, जबकि संचालन मुरारी लाल ने किया।बैठक में “जल है तो कल है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल संकट से बचने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने का संकल्प लेना होगा। साथ ही शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण का महत्व समझाने का आह्वान किया गया।राष्ट्रीय शिक्षण आयाम प्रमुख गिरीश चतुर्वेदी, हरियाणा प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा एवं दक्षिण भाग संयोजक राकेश यादव ने जल संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। स्वामी धीरज गिरि महाराज ने अपने आशीर्वचन में सभी से गंगा समग्र संगठन से जुड़कर जल संरक्षण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा गंगा आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए भूपेंद्र यादव को हरियाणा प्रांत का सह वृक्षारोपण आयाम प्रमुख तथा श्रीमती सुमंत को रेवाड़ी जिला संयोजक नियुक्त किया गया।बैठक में नरेंद्र शर्मा (सेवा भारती), अर्चना यादव (जिला उपाध्यक्ष, आरोग्य भारती), रवि जी (उप नगर कार्यवाह), ऋषिपाल जी (शाखा कार्यवाह) सहित सैकड़ों माताओं, बहनों एवं बंधुओं ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण का संकल्प लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बेंगलुरु में एनटीएच के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और इसकी वैश्विक क्षमताओं को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब सरकार ने…

    फिरोजपुर में आप नेता की गोली मारकर हत्या

    फिरोजपुर (तानिया रोहिल्ला)। फिरोजपुर के ममदोट इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता गुरप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी हरप्रीत सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *