जीएसटी कानून में बदलाव से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार का सराहनीय कदम – ज्ञानचंद गुप्ता

पंचकूला (दिव्या राणा):भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जीएसटी परिषद (GST Council) की 57वीं बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए किए गए निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए उन्हें राहत देने और व्यापार के लिए सरल एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। गुप्ता ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था में सुधारों के माध्यम से व्यापारियों को कानूनी जटिलताओं से राहत देने, अनावश्यक परेशानियां कम करने तथा उन्हें सम्मानपूर्वक अपना कारोबार करने का अवसर प्रदान करने का प्रयास किया गया है। पंजीकरण, रिफंड और रिटर्न से जुड़े मामलों में राहत मिलने से व्यापारियों को अपना कारोबार सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि जीएसटी से जुड़े मामलों में गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए निर्धारित कर-सीमा को 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये करने का निर्णय छोटे व्यापारियों की चिंताओं को कम करने की दिशा में अहम है। इसके साथ ही, सामान्य जुर्माने की राशि 25,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये किए जाने जैसे प्रावधान भी व्यापारियों को राहत प्रदान करने में सहायक होंगे। गुप्ता ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश की कर व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। एक समान कर प्रणाली ने देशभर में व्यापार को व्यवस्थित करने और कर अनुपालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज देश के व्यापारी ईमानदारी से कर व्यवस्था में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में जीएसटी संग्रह को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में कर संग्रह में वृद्धि राज्य की आर्थिक प्रगति और बेहतर कर अनुपालन को दर्शाती है।गुप्ता ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में जीएसटी लागू करने का निर्णय लिया था, तब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया था तथा व्यापारियों के बीच कई प्रकार की आशंकाएं पैदा की थीं। हालांकि, समय के साथ जीएसटी व्यवस्था में निरंतर सुधार किए गए हैं। सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।अंत में ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना सरकार की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जीएसटी व्यवस्था में निरंतर सुधारों से छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्राप्त होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित 11 फील्ड ट्रेनरों का वेतन अदेय करने के निर्देश

    गोण्डा (हनुमान शरण पांडे):- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 11 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए…

    जयपुरिया स्कूल गोंडा के कक्षा 3छात्रने सिल्वर मेडल व कक्षा 1 के छात्र ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया

    गोंडा नेशनल लेवल इंटर स्कूल कंपटीशन परीक्षा 2026-27 में ब्रेनो ब्रेन की परीक्षा में जयपुरिया स्कूल गोंडा के छात्र आदित्य प्रताप सिंह कक्षा 3 ने सिल्वर मेडल व अर्णव प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *