टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हंगोली गांव में निक्षय शिविर का किया गया आयोजन।कैप्सन,शिविर में मौजूद डॉक्टर।

पांचवा आयाम
बरवाला, 6 जुलाई (चंद्रपाल राणा) टीबी (क्षय रोग) को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला द्वारा 100 दिवसीय विशेष अभियान का दूसरा चरण 24 मार्च 2026 से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आरोग्य मंदिर हंगोला के अंतर्गत आने वाले गांव हंगोली में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 290 संवेदनशील व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें से 45 लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि टीबी के लक्षण वाले 42 संभावित मरीजों के एक्स-रे भी किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर रानी के एसएमओ डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि टीबी निक्षय शिविर अभियान के तहत ऐसे वंचित और संवेदनशील लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जो किसी कारणवश सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। डॉ. संजीव गोयल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, सीने में दर्द, बलगम में खून आना या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो यह टीबी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी की पुष्टि होने पर मरीज का उपचार तुरंत शुरू कर दिया जाता है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी की जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। साथ ही, उपचार के दौरान मरीजों को छह माह तक पोषण सहायता के लिए सरकार की ओर से प्रति माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। इस दौरान स्टेट टीबी सेल, पंचकूला से डॉ. सुखवंत, डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट, ने निक्षय शिविर का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। शिविर में टीबी सुपरवाइजर शमीम, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *