पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। रामपथ स्थित चक्रतीर्थ चौराहे के पास परिवहन विभाग के ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब ड्राइविंग टेस्ट पूरा होते ही आवेदक का रिजल्ट ऑनलाइन प्रदर्शित होगा। इससे आवेदक को तत्काल पता चल सकेगा कि वह टेस्ट में पास हुआ है या नहीं।आरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस अथवा टेस्ट प्रक्रिया के संबंध में गलत जानकारी देकर गुमराह करने वालों से सावधान रहें। आवेदक किसी के बहकावे में न आएं और सही जानकारी के लिए सीधे परिवहन विभाग कार्यालय से संपर्क करें।उन्होंने आमजन से अपील की कि ड्राइविंग टेस्ट और लाइसेंस से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें। ऑनलाइन रिजल्ट की व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और आवेदकों को टेस्ट के परिणाम के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।






