ट्यूबवेल कनेक्शन में नाम परिवर्तन के बदले ₹12,000 की रिश्वत मांगने वाले DHBVN के दो कर्मचारी गिरफ्तार

चंडीगढ़(राज कुमार ): हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), टोहाना के दो कर्मचारियों को ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में एफआईआर संख्या 24 दिनांक 14.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।क्या था मामलाप्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसके ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन में नाम परिवर्तन करने के एवज में DHBVN कार्यालय, टोहाना में कार्यरत सत्यनारायण (यूडीसी) तथा विनोद (क्लर्क) द्वारा ₹12,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से ₹12,000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पूर्णतः पालन किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।अपील एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक ए एस चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति पर कार्य कर रही है तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *