डीएम ने कोविड में अनाथ हुए बालक को प्रदान किया 10 लाख की सहायता राशि काचेक

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जनपद में कोविड के कारण अनाथ हुए एक बालक को रू. 10 लाख की सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत कोविड के कारण माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स डिपाजिट कराया गया है। इस वर्ष करनैलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एक बच्चे के 23 वर्ष पूर्ण होने उये धनराशि रू. 10.00 लाख का चेक प्रदान किया गया है। चेक पाकर बालक ने मा० प्रधानमंत्री व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के रूप में जो सहयोग दिया है, यह भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है। इस प्रयास ने आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक सार्थक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस सहायता का सदुपयोग कर, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनूँगा। लोग और समाजइसी तरह जिलाधिकारी ने उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 04 बच्चों को स्वीकृति पत्र काइस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, संरक्षण अधिकारी चन्द्र मोहन वर्मा, संरक्षण अधिकारी नेहा वास्तव, आंकड़ा विश्लेषक शिव गोविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *