डॉ अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ अरविंद शर्मा ने दी बधाई

चंडीगढ़, 28 मई। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को भाजपा आलाकमान द्वारा हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा संगठन में महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपना एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी निर्णय है। उन्होंने कहा कि डॉ अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और समर्पण का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने विश्वास जताया कि डॉ अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी और महिलाओं की भागीदारी को भी नई दिशा मिलेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन

    पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…

    मुख्यमंत्री ने पंचकूला में राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

    पंचकूला , 9 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीणों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि जो परिवार गांव की शामलात भूमि पर पिछले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *