त्योहारों से पहले अयोध्या में सौहार्द का संदेश, क्षेत्राधिकारी श्री यश त्रिपाठी ने शांति-सुरक्षा का किया आह्वान

पांचवा आयाम(जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को थाना कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में हुई बैठक में प्रशासन, पुलिस और सामाजिक प्रतिनिधियों ने शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि त्योहार आस्था और परंपरा के साथ समाज को जोड़ने का अवसर हैं। सभी समुदाय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने त्योहारों के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की।क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की पहचान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और परस्पर सम्मान की भावना से भी है। आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन किया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। किसी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या अफवाह कीजानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।सिटी मजिस्ट्रेट ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद और सहयोग से किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।क्षेत्राधिकारी नगर श्री यश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप कर शांति कायम की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव अयोध्या की पहचान और ताकत है, इसे मजबूत बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *