दादा भईया कासनी के 15वें विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब, जागरण और रक्तदान शिविर बने आस्था के केंद्र

झज्जर : (राजकुमार) जिला झज्जर के गांव कासनी में दादा भईया कासनी (दादा खेड़ा) के 15वें विशाल देशी घी भंडारे, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 27 जून की रात्रि आयोजित जागरण और 28 जून के विशाल भंडारे के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। गांव ही नहीं, बल्कि बाहर रहने वाले ग्रामीणों तथा गांव की विवाहित बेटियों ने भी इस वार्षिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित कलानौर एंड पार्टी ने दादा भईया एवं सामाजिक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सुबह से ही रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की दादा भईया पर ज्योत लगाने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर रात तक जारी रहीं।दादा भईया कमेटी के प्रधान धर्मेंद्र धनखड़ ने बताया कि भंडारे में सब्जी-पूरी, मीठी बूंदी के साथ विशेष रूप से तैयार किया जाने वाला रायता इसकी अलग पहचान है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू हुए भंडारे में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।गांव की सरपंच अनिल देवी ने कहा कि दादा भईया पूरे गांव की 36 बिरादरी की आस्था का केंद्र हैं। यही कारण है कि सभी ग्रामवासी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं, जो गांव के आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल है।प्रधान उमेद कासनी ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व गांव के 10-15 युवाओं ने इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की थी। आज यह आयोजन पूरे गांव के सहयोग से एक विशाल स्वरूप ले चुका है, जिसमें प्रत्येक ग्रामीण अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर इसे सफल बनाता है।कार्यक्रम में गांव कासनी के समस्त ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं, सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों तथा धनखड़ खाप-12 के प्रधान शमशेर धनखड़ कासनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में खाप प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर श्रद्धा अर्पित की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *