पंचकूला पुलिस ने शुरु की घुड़सवार पेट्रोलिंग: अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ईंधन की भी होगी बचत, स्थानीय लोगों ने सराहा

पंचकूला (नेहा पांडेय ): पंचकूला में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, चुस्त और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस ने एक नया और अनूठा प्रयोग शुरू किया है। पारंपरिक वाहन आधारित गश्त और पैदल पेट्रोलिंग के साथ अब पंचकूला पुलिस ने घुड़सवार पुलिस गश्त की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य न केवल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है बल्कि उन क्षेत्रों तक पुलिस की पहुंच बढ़ाना भी है जहां सामान्य वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते।इसी क्रम में आज पंचकूला पुलिस की सेक्टर-21 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में घोड़ों के माध्यम से पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में मौजूद सार्वजनिक स्थानों, गलियों, खुले क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों से संवाद भी स्थापित किया। इस नई व्यवस्था को स्थानीय लोगों द्वारा भी उत्सुकता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ देखा गया।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह कदम केवल एक वैकल्पिक गश्त प्रणाली नहीं बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक व्यवहारिक मॉडल है। उन्होंने कहा कि घुड़सवार पेट्रोलिंग अपराध नियंत्रण और चौकसी को मजबूत करने में सहायक हो सकती है।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आगे कहा कि इस पहल से ईंधन की खपत में कमी लाने में भी मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही घुड़सवार पुलिस की उपस्थिति से क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढ़ती है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और असामाजिक तत्वों पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है।उन्होंने बताया कि फिलहाल इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है और इसके परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि यह मॉडल प्रभावी साबित होता है तो भविष्य में इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर विचार किया जाएगा ताकि पुलिसिंग को और अधिक सक्षम, पर्यावरण अनुकूल तथा जनसहभागिता आधारित बनाया जा सके।पंचकूला पुलिस का यह कदम आधुनिक पुलिसिंग के साथ-साथ पारंपरिक संसाधनों के उपयोग का एक उदाहरण माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *