अखिल भारतीय हिंदू महासभा के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा फैसला लेते हुए धर्मनिष्ठ समाजसेवी *सुधा कुमारी बिष्ट को सिक्किम राज्य का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।
इस मनोनयन के बाद हिंदू महासभा परिवार सहित पूरे सनातनी समाज में हर्ष की लहर है। संगठन का मानना है कि सुधा जी की धर्म के प्रति निष्ठा, गौ-सेवा और समाज सेवा का लंबा अनुभव सिक्किम प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देगा।
सुधा कुमारी बिष्ट लंबे समय से सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र और गौ-माता की सेवा के लिए समर्पित हैं। उनके इस मनोनयन से सिक्किम में हिंदू महासभा के विस्तार को नई गति मिलेगी।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा परिवार ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनका हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया है।
जय सत्य सनातन | जय हिंदू राष्ट्र | जय गौ माता







