नमो क्रिकेट लीग की तैयारियों को लेकर विभिन्न राज्यों में ग्राउंडों का निरीक्षण


पंचकूला (दिव्या राणा) : सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित होने जा रही नमो क्रिकेट लीग (NCL) की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न राज्यों में लगातार दौरे किए जा रहे हैं। इस दौरान क्रिकेट ग्राउंडों का निरीक्षण करने के साथ-साथ खिलाड़ियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों से मुलाकात कर उन्हें लीग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवक्ता मुकेश सिंगला ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ट्रस्ट के सदस्य विभिन्न राज्यों में जाकर टीमों की तैयारियों, क्रिकेट ग्राउंडों की उपलब्धता तथा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि लखनऊ में SBCT के सदस्य आलमगीर जी एवं मोहित बेसासी जी, जबकि देहरादून में संजीव सूद जी एवं सुशील शर्मा जी ने स्थानीय टीमों से मुलाकात कर लीग की तैयारियों की जानकारी ली और क्रिकेट ग्राउंडों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार पंजाब में अमन शर्मा जी, नरेश मित्तल सांवरा जी, नरेश गोयल, दीपक गर्ग, पार्षद राकेश जगोता जी एवं नीरज चौधरी जी ने मोगा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। वहीं कुलवंत गिल जी ने मुक्तसर पहुंचकर टीमों से मुलाकात की तथा क्रिकेट ग्राउंडों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।दौरे के दौरान टीमों की तैयारियों, खिलाड़ियों की भागीदारी, ग्राउंडों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। ट्रस्ट के सदस्यों ने स्थानीय खिलाड़ियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों से संवाद करते हुए उन्हें नमो क्रिकेट लीग से जुड़ने तथा इसमें सक्रिय भागीदारी करने का निमंत्रण दिया।मुकेश सिंगला ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित के.डी. जाधव हॉल में नमो क्रिकेट लीग का औपचारिक आगाज किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक गुरदास मान जी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में दौरा कर रहे ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को 17 सितंबर के दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया जा रहा है। मुकेश सिंगला ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का एक बड़ा अभियान है। लीग के माध्यम से क्रिकेट को गांव-गांव और युवाओं तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। “बल्ला घुमाओ, नशा छुड़ाओ” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नमो क्रिकेट लीग को सफल बनाने के लिए सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न राज्यों में लगातार संपर्क, समन्वय और तैयारियों का कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अभियान से जुड़ सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अमन उत्सव ने दिया शांति, समरसता और समावेशिता का संदेश

    नई दिल्ली, तानिया रोहिल्ला:-एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ‘अमन उत्सव बाय एहसास’ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव, समरसता और समावेशिता…

    14 कोसी मार्ग की बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मिले अखिलेश यादव, नौ परिवारों को एक-एक लाख की सहायता

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *