नशे के विरुद्ध बनाई गई झांकी को देख कर हुए प्रभावित

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चण्डीगढ़ : भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर चण्डीगढ़ का सबसे भव्य समारोह कई सालों से श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में होता आ रहा है। मठ में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां तो पूरे शहर के निवासियों में आकर्षण का केंद्र होती ही हैं। साथ ही इस बार इनमें लाइट एंड साउंड शो के साथ-साथ भी आकर्षण और बाबा बर्फानी की गुफा का आकर्षण भी जुड़ गया है। आज गौड़ीय मठ मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने शुभारंभ किया।उन्होंने यहां द्रोपदी चीर हरण का लाइट एंड साउंड शो भी देखा व इसकी खूब प्रशंसा की। यहां कृष्ण लीला की पारंपरिक झांकियों के अलावा युवाओं को नशों के विरुद्ध जागरूक करने हेतु बनाई गई झांकी को भी देख कर वे खूब प्रभावित हुए।मठ मंदिर के प्रवक्ता जेपी गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि श्री जन्माष्टमी त्यौहार पर सबसे बड़ा मेला इसी सेक्टर में भरता है, तथा पूरे क्षेत्र में पैर धरने तक की भी जगह मुश्किल से मिल पाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं का मंदिर तक पहुंचना भी एक चुनौती होता है। भक्तों के लिए सुचारू दर्शनों हेतु मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।आकर्षण के केंद्र उन्होंने बताया कि मठ मंदिर में पिछले दो महीनों से जन्माष्टमी की तैयारियां जारी थीं। इस बार दोपहर 2 से रात 10:30 बजे तक चलने वाला 6-6 मिनट के ‘द्रौपदी चीरहरण’ का लाइट एंड साउंड शो रखा गया है। प्रवक्ता के अनुसार शो के माध्यम से महाभारत के इस प्रसंग को तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया है। मठ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बाबा बर्फानी की गुफा भी तैयार की गई है। बर्फ की सिल्लियों से गुफा का तापमान करीब 16 डिग्री रखा गया है, जिसमें 8 फीट ऊंची बाबा बर्फानी की प्रतिकृति स्थापित की गई है। इसके अलावा करीब 55 मूर्तियों वाली भव्य झांकी भी सजाई गई है। इस बार झांकियों में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर लंका दहन का दृश्य दिखाया जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    (हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *