नेताजी की स्मृति में शिक्षक सम्मान, पांच शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शाल से किया सम्मानित

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय गुलाबबाड़ी में श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव का महानगर क्षेत्र में जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा चयनित पांच शिक्षकों को सांसद धर्मेंद्र यादव और कार्यक्रम के संस्थापक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने की तथा संचालन जिला महासचिव डॉ. घनश्याम यादव ने किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के नाम से यह शिक्षक सम्मान कार्यक्रम वर्ष 2012 से लगातार आयोजित होना उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इसके लिए कार्यक्रम के संस्थापक तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ और आयोजकों को बधाई दी।धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने यूपी बोर्ड के शिक्षकों को सीबीएसई के बराबर कॉपियों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक देने सहित शिक्षा और शिक्षक हित में कई कार्य किए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार रोजगार के अवसर कम कर रही है और कई प्राथमिक विद्यालयों के बंद होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का शिक्षक समुदाय से गहरा लगाव था। उन्होंने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की तथा मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने जैसे फैसले किए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पेंशन और ट्रेजरी से समय से वेतन मिलने की व्यवस्था भी नेताजी की देन रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नौकरियों को समाप्त कर युवाओं को आउटसोर्सिंग की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज, नौजवान, किसान, व्यापारी और विभिन्न वर्गों के लोग 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प ले चुके हैं।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, हामिद जाफर, चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश यादव सहित शिक्षक सभा, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, शिक्षक, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    (हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की…

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *