नेत्रदान महादान, अंधकारमय जीवन में भर सकता है उजाला: उपायुक्त सतपाल शर्मा

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से नेत्रदान के प्रति जागरूक बनने तथा स्वयं एवं अपने परिवारजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि नेत्रदान एक महान और पुण्य कार्य है। मृत्यु उपरांत दान की गई आंखें नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी ला सकती हैं। नेत्रदान से किसी व्यक्ति की दृष्टि वापस आ सकती है और वह सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो सकता है। मृत्यु के बाद भी यह अमूल्य दान किसी के जीवन को प्रकाशमय बना सकता है।
नेत्रदान मृत्यु के बाद किया जाता है। मृत्यु के 4-6 घंटे के भीतर नेत्रदान संभव होता है। किसी भी आयु, लिंग या धर्म का कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है । नेत्रदान करने के लिए अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।उपायुक्त ने आह्वान किया कि आइए सब मिलकर ’मृत्यु के बाद नेत्रदान, किसी के जीवन में नया प्रकाश’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नेत्रदान करने के लिए टोल फ्री नंबर-112 पर संपर्क किया जा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *