नेशनल ह्यूमन राइट्स ग्लोबल चंडीगढ़ ने कम्युनिटी ट्री प्लांटेशन का किया आयोजन

चंडीगढ़ (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–नेशनल ह्यूमन राइट्स ग्लोबल चंडीगढ़ की तरफ से कम्युनिटी ट्री प्लांटेशन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सेक्टर 25 स्थित क्रिमिनेशन ग्राउंड, कब्रिस्तान और ग्रेवयार्ड में पौधरोपण किया गया। इस दौरान अमरूद, जामुन, अनार, आम , आडू और नींबू के फलों और अन्य किस्मों के लगभग 50 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिट के प्रधान एस ए खान, मानव बेदी, सीनियर वाइस चेयरमैन मनमोहन सिंह कोहली, जनरल सेक्रेटरी जीशान उल हक,आरिफ हुसैन, स्टेट कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार शर्मा, राहुल महाजन, वकार आलम, त्रिलोक सिंह, गुलशन कुमार वर्मा, मीडिया एडवाइजर के एस राना, अशोक कुमार गोयल, पुनीत कोहली, रणदीप सराहन, अजय मसीह और अन्य साथी मौजूद रहे।एस ए खान ने बताया कि ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा धरती को हरा-भरा बनाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने और मानव जीवन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हरित एवं स्वच्छ भारत का सपना जल्द साकार हो सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *