पंजाब में कैंसर नियंत्रण के लिए विहिप चलाएगी ‘ज़हर-मुक्त खेती’ अभियान, 17 दिसंबर को सौंपेगी ज्ञापन: सुरेश राणा

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) चंडीगढ़ विभाग के गौ रक्षा आयाम की बैठक सेक्टर 36 में अध्यक्ष अरविंद मोदीगिल के निवास पर संपन्न हुई। विहिप चंडीगढ़ विभाग सह मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि बैठक में केंद्रीय सह मंत्री व अखिल भारतीय सह गौरक्षा प्रमुख केशव राजू जी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में उन्होंने बताया कि पंजाब में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद गांवों में जाकर किसानों को जहर मुक्त/पारंपरिक खेती और नई तकनीकों के प्रति जागरूक करेगी।गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, सख्त कानून बनाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को चंडीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं को पंचगव्य एवं घरेलू उपचार के लाभों की जानकारी भी दी गई।इस बैठक में पंजाब है रक्षा प्रमुख विनय वशिष्ट, तीन विभाग संगठन मंत्री विकाश बिश्नोई, चंडीगढ़ विभाग सह मंत्री सुरेश राणा, चंडीगढ़,महानगर अध्यक्ष अरविंद मोदीगिल,चंडीगढ़ महानगर प्रमुख जितेन्द्र सनातनी, मोहित कालरा,रोशन, मणि और प्रीतम वर्मा आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *