पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: अविनाश राय खन्ना

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला ): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने भगवंत मान सरकार पर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करती है।अविनाश खन्ना ने कहा कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगें सरकार और विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सरकार की इस बेरुखी का खामियाजा कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। सरकारी बसों से सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि लंबे समय से ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने और आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेका व्यवस्था के तहत लाने जैसी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। सरकार को इस व्यवस्था की समीक्षा करके कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली उचित सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ बातचीत करके उनकी मांगों का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि हड़ताल के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाये छह विशाल भंडारे

    पंचकूला : (राजकुमार):श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा श्रीमती सुकन्या एवं श्री राजेश कुमार जी (#838 सेक्टर 12 ए पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *