परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा पंजाब भर में 36 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला): मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की फेसबुक लाइव के दौरान की गई हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पंजाब भर में सड़कों पर उतरी। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पार्टी द्वारा राज्य के 36 जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शनों के दौरान डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन भेजे गए। इन ज्ञापनों में भाजपा ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।उन्होंने बताया कि भाजपा ने ज्ञापन में कहा कि परविंदर सिंह लंबे समय से मानसा में नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उन्होंने युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए लगातार अभियान चलाया। 13 अक्टूबर को उनकी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या ने नशे के खिलाफ लड़ने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।भाजपा नेताओं ने कहा कि मृतक के पिता ने अपने बयान में स्थानीय विधायक का नाम लिया है, जो एक बेहद गंभीर मामला है। इसके अलावा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने गोली चलाने से ठीक पहले फोन पर किसी से बातचीत की थी। ऐसे में यह हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है।पार्टी ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मांग की कि इस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।भाजपा ने राज्यपाल से कीं पांच मांगें-सीबीआई जांच: इस हत्याकांड की जांच तुरंत सीबीआई को सौंपी जाए।डिजिटल सबूत सुरक्षित किए जाएं: हमलावर के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और फेसबुक लाइव स्ट्रीम सहित सभी डिजिटल सबूत तुरंत सुरक्षित किए जाएं।पीड़ित परिवार को सुरक्षा: पीड़ित परिवार, विशेषकर नाबालिग बच्चों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच: पंजाब में नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और उसे मिल रहे राजनीतिक संरक्षण की गहराई से जांच की जाए।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: इस अपराध में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के कड़ी कार्रवाई की जाए।पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का सबसे बड़ा सबूत है यह हत्याकांड: भाजपा भाजपा ने इस हत्याकांड को पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी के गठजोड़ का सबसे बड़ा सबूत बताया। पार्टी का आरोप है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पार्टी ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति की हत्या लोकतंत्र पर हमला है। राज्यपाल को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *