पिछले 18 दिनों में 1.30 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कराए

चंडीगढ़ : (रूपेश त्रिवेदी) मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान के तहत पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविरों के दौरान 30 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र (ई.एफ.) भरकर जमा कराए।पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) अनिंदिता मित्रा ने बताया कि ये विशेष शिविर 11 और 12 जुलाई, 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित किए गए। इन शिविरों के दौरान मतदाताओं ने अपने भरे हुए गणना प्रपत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के पास जमा कराए।मित्रा ने बताया कि घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है और यह 24 जुलाई, 2026 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 18 दिनों में 1.30 करोड़ से अधिक मतदाता अपने गणना प्रपत्र जमा करा चुके हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उन मतदाताओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं, कि वे बिना विलंब अपने संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क कर प्रपत्र जमा कराएं।मित्रा ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम 3 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल हो, सभी मतदाता निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने गणना प्रपत्र संबंधित बी.एल.ओ. के पास अवश्य जमा कराएं।”
:

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सौंद ने सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचकर घायल मनरेगा कर्मचारी का जाना हालचाल

    चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना) (दिव्या राणा ):पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना विधानसभा क्षेत्र से विधायक तरुनप्रीत सिंह सौंद बीती रात सिविल अस्पताल, खन्ना पहुंचे और घायल मनरेगा कर्मचारी सौदागर सिंह…

    सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

    चंडीगढ़ (दिव्या राणा ):पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मोहाली स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *