पंचकूला (राजकुमार): धर्मनगरी पंचकूला में पितृ मास की दसवीं तिथि पर श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवियों राम अवतार बंसल, सीमा चौधरी, अशोक सिंगला, पुनीत बंसल, राजकुमार गोयल, पूजा अरोड़ा एवं अशोक अग्रवाल के कर कमलों से पक्षियों को दाना डालने के पश्चात भंडारों का शुभारंभ किया गया।पहला भंडारा सेक्टर 11/15 के चौक पर पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट के सभी सदस्यों के सहयोग से लगाया गया। जिसमें लगभग 2000 लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।दूसरा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे मोहाली में लगाया गया। तीसरा भंडारा शिव कुमार जी के सहयोग से न्यू चंडीगढ़ में लगाया गया। चौथा भंडारा गिरधारी लाल जी के सहयोग से सेक्टर 18 चंडीगढ़ में लगाया गया। पांचवां भंडारा दीपक गर्ग जी के सहयोग से सेक्टर 15 के रघुनाथ मंदिर में लगाया गया। और छठा भंडारा अरुण कुमार जी के सहयोग से पीजीआई में लगाया गया। सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।भंडारों की सेवा के समय मुकेश बंसल, राकेश गोयल, राज मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, दिनेश सिंगला, सुभाष सिंगला, जीवन बब्बू, गिरिजेश राय, सुभाष जैन, अशोक कुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार एवं रमेश कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का आभार व्यक्त किया और पितरों की अनुकम्पा सभी पर बनी रहे ऐसी प्रार्थना की ।







