पंचकूला : (दिव्या राणा)भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सा ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद रैली का पंचकूला में लाइव प्रसारण देखने के लिए ज़िले भर से अनुसूचित समाज के लोग भारी संख्या में 17 जुलाई को सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में पहुंचेंगे। रैली को इकोफ्रैंडली बनाने के लिए एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने इलेक्ट्रिक वाहनों का पर्याप्त प्रबंध कर लिया है। रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित एससी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल पाली सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।







