पूर्व विधायक ने चुनाव के मद्देनजर ली युवा कार्यकर्ताओं की बैठक

जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा ने कहा है कि पंजाब में बनने वाली शिरोमणि अकाली दल की सरकार में युवाओं की भूमिका अहम होगी। अकाली दल ने हमेशा ही युवाओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के आधार पर आगे बढ़ाया है।एन के शर्मा आज यहां पार्टी के युवा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा निकट भविष्य में होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर बैठक में मंथन किया। एन के शर्मा ने कहा कि युवाओं में किसी भी समाज या कौम को आगे लेकर जाने का जज्बा होता है। अकाली दल ने युवा शक्ति को हमेश से मान सम्मान दिया है। पंजाब में अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के दौरान युवाओं के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया है।एन के शर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए आज युवा ही नहीं प्रत्येक आयु वर्ग के लोग अकाली दल के साथ जुड़ रहे हैं। बहुत जल्द शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पंजाब में यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। जिसका एक पड़ाव डेराबस्सी विधानसभा हलका भी होगा। एन के शर्मा ने युवाओं को सिरोपा भेंट करके उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर युवा नेता सुखविंदर सिंह, प्रधान वेस्ट जीरकपुर, दमन संधू, गुरतेज सिंह, गुरमुख सिंह, गुरमुख गोल्डी के अलावा वरिष्ठ नेता एवं व्यापार विंग के प्रधान प्रदीप सिक्का, जिला उपाध्यक्ष भारत सैनी, जसकरण सिंह जस्सू, लखी सिद्धू, मोहित, हरमन, दविंदर सिंह के अलावा कई नेता मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *