प्रधानमंत्री मोदी के विचार सेवा, संस्कार और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं: डा. अर्चना गुप्ता

चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पानीपत जिले के इसराणा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-127 पर पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के स्वर्णिम अवसर पर देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचार सुनना गर्व, प्रेरणा का विषय है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर सकारात्मक प्रयास को देश के सामने लाकर लोगों को प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी के विचार सेवा, संस्कार, स्वावलंबन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सीतामढ़ी की अनूठी पहल का जिक्र करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से प्लास्टिक प्रदूषण जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग और उसका वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कैच द रेन अभियान के माध्यम से वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, पुराने तालाबों और जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश देकर जल संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। आज भारत का युवा खेल, विज्ञान, नवाचार और हर क्षेत्र में विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इन संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर समाज में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने इस दौरान कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन किया और कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, पंचायत समिति चेयरमैन हरपाल मलिजिला सचिव सतबीर पांचाल, ईश कुमार राणा, सुनील परढ़ाना, समुद्र जागलान, रविन्द्र कुसामड़, सरपंच नौरंग, कैप्टन प्रताप सिंह, सुबेदार मेजर डा. सतबीर सिंह सहरावत, सुबेदार अजीत कुंडु, सुबेदार शमशेर सिंह कुंडु, हवलदार रणबीर सिंह जागलान, हवलदार राजबीर जागलान, हवलदार हरकेश कुमार, हवलदार राजेंद्र सहित पूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने अनाथालय के बच्चों का जन्मदिन मनाया और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया

    पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा शनिवार 29 अगस्त 2026 को सायं सवा पांच बजे सरकारी स्कूल ( वृद्धाश्रम के साथ), सेक्टर 15, पंचकूला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *