बापूधाम में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, निशुल्क दवाइयां वितरित

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी के वाल्मीकि मंदिर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 165 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर फाउंडेशन के चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन मौजूद रहे। जबकि, मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. अनुराग कुशल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा एनआईए पंचकूला के सहयोग से भारतीय प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविरों के जरिये आयुर्वेद उपचार पद्धतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित चिकित्सा जांच शिविर लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य चिकित्सक डॉ. अनुराग कुशल ने बताया कि शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 165 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, महासचिव अविनाश वैद तथा वीरेंद्र जेडी ने इस आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, साहित्यकार सीमा गुप्ता, अमित बंसल, युवा स्तंभ सामाजिक संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र मौर्य, समाज सेवी रवि कुमार, रजन वैद, मोनू कुमार के अलावा भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रश्मि जेडी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *