भाजपा पंजाब ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

चंडीगढ़ ( राज कुमार ): चंडीगढ़, 7 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब ने आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, सेक्टर-37, चंडीगढ़ में महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई।भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर में एक पौधा भी लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और सशक्त भारत के निर्माण के विचार आज भी करोड़ों देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।ढिल्लों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश, एक संविधान और एक निशान” के सिद्धांत के लिए संघर्ष किया तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के उद्देश्य से अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    : विरासत की धड़कनों से जुड़ा लखनऊ स्टेशन, 100 साल की यादों का बना साक्षी

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:चारबाग रेलवे स्टेशन ने रविवार को अपनी गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष पूरे कर इतिहास के एक और स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश किया।…

    शिक्षकों के सम्मान का महापर्व, पांच शिक्षकों को मिलेगा मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान

    पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या: शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को 3 सितंबर की शाम ‘श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *