मंडलायुक्त रके नेतृत्व में अयोध्या मंडल में ऋण प्रवाह को मिलेगी नई गति, पांच जिलों में ₹5,000 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस

पांचवा आयाम( जसबीर /सच कीरत सिंह) अयोध्या:युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार को आर्थिक संबल देने के लिए अयोध्या मंडल में मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित किया जाएगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के तहत प्रस्तावित इस ऋण मेले को लेकर मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की समीक्षा एवं नियोजन बैठक हुई। इसमें पांचों जिलों में बड़े पैमाने पर ऋण स्वीकृति और वितरण की रणनीति तय की गई।बैठक में अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अमेठी में लगभग ₹1,000 करोड़ प्रति जिले, यानी करीब ₹5,000 करोड़ के ऋण की स्वीकृति एवं वितरण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लक्ष्य को केवल कागज तक सीमित न रखते हुए पात्र लाभार्थियों तक ऋण सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।युवाओं और उद्यमियों पर विशेष फोकसमेगा क्रेडिट कैंप में CM YUVA, MSME और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने, छोटे उद्यमों को विस्तार देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।मंडलायुक्त राजेश कुमार ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप से पहले ही पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों की प्री-संक्शन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन पूरा कराया जाए। उन्होंने प्रत्येक बैंक को प्रभावी माइक्रो प्लान तैयार करने तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय मजबूत करने को कहा।ऋण मेला बने प्रभावी मंचमंडलायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित मेगा क्रेडिट कैंप को महज औपचारिक आयोजन न बनाकर परिणामपरक और प्रभावशाली आयोजन बनाया जाए, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने ऋण प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण और वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, पांचों जिलों के अग्रणी जिला प्रबंधक तथा अयोध्या में कार्यरत सरकारी एवं निजी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।मेगा क्रेडिट कैंप की तैयारियों, स्टॉल व्यवस्था, लाभार्थी चयन, ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रगति की अगले सप्ताह फिर समीक्षा की जाएगी। मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित प्रयासों के साथ लक्ष्य हासिल करने और ऋण सुविधा के जरिए रोजगार एवं स्वरोजगार को गति देने के निर्देश दिए।:::

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *