पंचकूला। पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल ने सेक्टर-3 स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों से भवन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य अभी काफी समय से लंबित है। पूर्व ठेकेदार द्वारा कार्य बीच में छोड़ दिए जाने तथा कुछ तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है और संबंधित डीएनआईटी के तहत कार्य आवंटित किया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार के साथ नेगोशिएशन की प्रक्रिया भी की जाएगीमहापौर शाम लाल बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लिए एक ही स्थान पर नगर निगम कार्यालय का उपलब्ध होना बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें अपने कार्यों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ेंउन्होंने कहा कि नगर निगम की नई कार्यालय बिल्डिंग बनने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पंचकूला में विभिन्न विकास परियोजनाओं के जो कार्य लंबित पड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएउन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
आयुष, खेल एवं शिक्षा विभाग द्वारा ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन
पंचकूला, 9 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं महानिदेशक आयुष विभाग श्री संजीव वर्मा के निर्देशानुसार 21 जून…






