महिला समानता दिवस पर 26 अगस्त को पंचकूला में होगा भव्य महिला सम्मान समारोह

पंचकूला: महिला समानता दिवस के अवसर पर दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट की ओर से 26 अगस्त 2026 को एक भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे श्री शिव मंदिर, सेक्टर-21, पंचकूला में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम का आयोजन दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट के संस्थापक दीपक गर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 13, पंचकूला के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र, खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों और उपलब्धियों को सराहा जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, मेहनत, प्रतिभा और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देना है।महिला सम्मान और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, समान अवसरों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।ट्रस्ट के संस्थापक दीपक गर्ग ने कहा कि, “महिलाएं आज पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और अन्य सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिला समानता दिवस के अवसर पर ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य उनके योगदान को समाज के सामने लाना और अन्य महिलाओं व बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।”उन्होंने पंचकूला के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस महिला सम्मान समारोह को सफल बनाएं और महिला सम्मान व समानता के संकल्प को मजबूत करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *