पंचकूला (नेहा पांडेय ):उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सतपाल शर्मा ने बताया कि श्री माता मनसा देवी (मुख्य मन्दिर, पटियाला मन्दिर व सती मन्दिर), पंचकूला, श्री काली माता मन्दिर, कालका व चण्डीमाता मन्दिर, चण्डीमन्दिर में देवी को चोला अर्पित करने के लिये ऑनलाईन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से माता को 4 जुलाई से 17 अगस्त 2026 की अवधि के दौरान चोला अर्पित करने के लिये ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई 2026 प्रातः 10 बजे से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आरम्भ होगी। सभी इच्छुक श्रदालु लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की वैबसाईट www.mansadevi.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी
पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…







