मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर- उपायुक्त

पंचकूला – उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा मातृशक्ति उद्यमिता योजना के अंतर्गत महिला विकास निगम के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाई जा रही है। इस वर्ष जिला पंचकूला के लिए 40 मामलों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है, जो हरियाणा की निवासी महिला उद्यमी हैं तथा ऋण के लिए आवेदन के समय जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदक पूर्व में लिए गए किसी भी ऋण का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के अंतर्गत समय पर किस्तों का भुगतान करने पर 3 वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के अंतर्गत ऑटो रिक्शा, छोटे सामान ढोने के वाहन, थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा, टैक्सी तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के अंतर्गत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटो कॉपी की दुकान, पापड़ व आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट निर्माण, हैंडलूम, बैग निर्माण, कैंटीन सर्विस आदि शामिल हैं, जिनके माध्यम से महिलाएँ अपना स्वयं का कार्य शुरू कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, निवास प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/अनुभव प्रमाण पत्र शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए निगम के कार्यालय, जिला प्रबंधक, हरियाणा महिला विकास निगम, कमरा नं. 52, तीसरी मंजिल, नई बिल्डिंग, मिनी सचिवालय, सेक्टर-1, पंचकूला दूरभाष नंबर- 0172-2585271 पर संपर्क किया जा सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *