मूर्ति चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार; दो मूर्तियां बरामद

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) : अयोध्या। चोरी की घटना में वांछित चल रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने लवकुश गुप्ता (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पीली धातु की मूर्तियां बरामद की हैं। गिरफ्तारी बुधवार को साकेत सदन के पास परिक्रमा मार्ग पर करीब 200 मीटर आगे खाली स्थान के पास से की गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर यश त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी की तलाश तेज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लवकुश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय मिन्टू गुप्ता, वर्तमान पता मिसल दीवानी, दिल्ली दरवाजा तथा स्थायी पता मोहल्ला टकसाल, थाना कोतवाली नगर, अयोध्या का निवासी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली नगर में वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 609/26, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की बताई जा रही दो पीली धातु की मूर्तियां बरामद हुईं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चौक उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नन्दराम, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार सरोज तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, प्रसून सिंह मेहता और रोवेन्श लाल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के साथ महत्वपूर्ण बरामदगी भी हुई है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *