मोगा पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाले बुजुर्ग के गुम हुए एक लाख रुपये

मोगा, (तानिया रोहिल्ला):: मोगा के गांव साफूवाला के रहने वाले बुजुर्ग जंग सिंह के रास्ते में गिरे एक लाख रुपये पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिए। जंग सिंह यह रकम अपने पुर्तगाल में रह रहे बेटे को भेजने के लिए लेकर आए थे। इसके लिए उन्होंने अपने सोने के गहने गिरवी रखकर पैसे जुटाए थे।डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल के अनुसार, जंग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो में सफर कर रहे थे और इसी दौरान उनके पास रखे एक लाख रुपये कहीं गिर गए। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में मुख्य मुंशी दिलराज सिंह और पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज की मदद से पुलिस ने उस ऑटो चालक का पता लगाया, जिसमें जंग सिंह ने सफर किया था।दो महिलाओं से मिले गुम हुए पैसेऑटो चालक से पूछताछ में पता चला कि जंग सिंह के साथ सफर कर रही दो महिलाओं को उसने गांव चुप्पकीती में उतारा था। पुलिस टीम ने तुरंत गांव पहुंचकर दोनों महिलाओं से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाख रुपये बरामद हो गए।महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह रकम सड़क पर पड़ी मिली थी। उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति पैसे की पहचान सही तरीके से बताकर उन्हें लेने आता, तो वे रकम वापस कर देतीं।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पूरी रकम जंग सिंह को सौंप दी। पैसे वापस मिलने पर बुजुर्ग ने पुलिस का धन्यवाद किया और मामले को सुलझाने वाली पुलिस टीम के कर्मचारियों को सम्मानित करने की मांग की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूल में कई छात्र बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

    पटियाला(तानिया रोहिल्ला): पटियाला के एक प्रतिष्ठित स्कूल में मंगलवार को कई छात्रों के अचानक बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का संभावित मामला…

    अमृतसर में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 संदिग्ध हिरासत में

    अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार सुबह नशे के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी तलाशी मुहिम चलाई। इस दौरान करीब 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *