रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 49-बी, चंडीगढ़ में एनसीसी कैडेट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

चंडीगढ़ (दिव्या राणा ):चंडीगढ़, रयान इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 49-बी, चंडीगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पूर्ण एकाग्रता एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास कर सभी को योग के लाभों से अवगत कराया।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *