राजीव कॉलोनी में धूमधाम से मनाई गई अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड पार्षद ज्योति प्रसाद

पंचकूला,(ब्यूरो):-राजीव कॉलोनी में धर्म जागरण समिति के तत्वावधान में भारत माता के वीर सपूत एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद ज्योति प्रसाद पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।इस अवसर पर बच्चों को चंद्रशेखर आजाद के जीवन, उनके संघर्ष, साहस और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं, गीत और चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा रहा।कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें कॉपी और पेन वितरित किए गए। अंत में सभी ने राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *