पंचकूला (दिव्या राणा) :रामलीला युवा मंच, पंचकूला की ओर से परम पूज्य 1008 महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंदगिरि जी महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महाराज के आगमन से रामलीला मंच का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।मंच की ओर से महाराज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों ने कहा कि महाराज का रामलीला मंच पर आगमन उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। उनका सान्निध्य एवं आशीर्वाद सभी के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है।इस अवसर पर रामलीला युवा मंच के सदस्यों ने प्रभु राम से प्रार्थना की कि महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे और भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। मंच की ओर से महाराज से पुनः रामलीला मंच पर पधारने का आग्रह भी किया गया।रामलीला युवा मंच, पंचकूला ने महामंडलेश्वर सोनाक्षी नंदगिरि जी महाराज का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।






