राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

पंचकूला (दिव्या राणा) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के वन जाने का दृश्य देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।संजीव मनचंदा व राज मित्तल ने बताया की कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय व भावपूर्ण संवादों से दर्शकों को देर रात तक मंच से बांधे रखा। मंचन में दिखाया गया कि दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकई राजा दशरथ से दो वचन मांग लेती है, जो राजा दशरथ ने कभी युद्ध में कैकई द्वारा जीत दिलाने पर दिए थे। कैकई पहले वचन के रूप में अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राज्याभिषेक व दूसरे में श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मांग लेती है।इस पर राजा दशरथ ने कैकई को बहुत समझाने की कोशिश की, किन्तु कैकई अपनी बात पर अडिग रही। वहीं जब प्रभु श्रीराम को पता चला कि उन्हें 14 वर्षों का वनवास मिला है। वह स्वयं राजा दशरथ व तीनों माता से आज्ञा लेने निकल पड़ते है। सीता भी प्रभु से साथ चलने की जिद करती हैं। वहीं लक्ष्मण को जब वनवास वाली बात पता चलती है तो वह क्रोधित हो उठते हैं। श्री राम द्वारा समझाने पर वह शांत जरूर हो जाते है, परंतु साथ चलने की जिद वह भी नहीं छोड़ते। इसके बाद माता कैकई तीनों के लिए वनवासी वस्त्र ले आती हैं। इसके पश्चात तीनों वन की ओर निकल पड़ते हैं। यह दृश्य देख पांडाल में मौजूद सभी श्रद्धालु भावुक हो उठे। महासचिव आकाश शर्मा ने बताया की केकई का किरदार शालिनी वर्मा , सीता जी वेदांशी , मंथरा जसविंदर कौर , कौशल्या तान्या बिष्ट, दशरथ नितिन शर्मा आदि ने मंच पर बेहतरीन एक्टिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया ।आगे की लीला में भारत मिलाप का दृश्य दिखाया जाएगा ।इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में श्री सत्यनारायण बंसल , जानकी दास , शाम लाल बंसल , साईं समाज संस्था से सुमित सिक्का ने शिरकत की और क्लब व ट्रस्ट से राकेश गोयल , संजीव मनचंदा , नितिन शर्मा , हरिंदर शर्मा ,राजमित्तल , नरेश मल्होत्रा , अचल वोहरा , पुनीत बंसल , विकास गोयल , मुकेश बंसल , अशोक नारंग , कीरत सिंह , सुभाष छोकरा, सुनील आदि उपस्थित रहे ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *