राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय कॉमन योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार समापन हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम क्रियाएं की।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा एवं डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी के मार्गदर्शन में आमजन को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने कहा कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित योग कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि योग के माध्यम से हम एक स्वस्थ, ऊर्जावान और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इसलिए योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। स्वस्थवृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा हसन जी ने बताया कि कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत संस्थान के योग हॉल में सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक योग क्रियाओं का अभ्यास 20 जून तक कराया जाएगा। इसके साथ ही, संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन 21 जून को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित प्लाजा मार्केट में किया जाएगा। योग इंस्ट्रक्टर मनुप्रिया ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    शिक्षक हितों की लड़ाई को सपा ने दी धार, जय सिंह यादव बोले—शिक्षकों के अधिकारों की आवाज बनेगी पार्टी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित मतदान…

    खाकी से कक्षा तक पहचान, बागेश्वर धाम में सम्मानित होंगे रणजीत यादव

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या 21 अक्टूबर को भारतीय सनातनी युवा शक्ति कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे शामिल अयोध्या। वर्दी में कर्तव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *