रियल एस्टेट कारोबारी मानसिंह ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा से की मुलाकात

नई दिल्ली, (तानिया रोहिल्ला): रियल एस्टेट कारोबारी मानसिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा से मुलाकात कर हरियाणा के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और उनके संभावित समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान मानसिंह ने रियल एस्टेट कारोबार में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और क्षेत्र के विकास में सामने आ रही बाधाओं से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ रोजगार और निवेश के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है, इसलिए इससे जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाना आवश्यक है। मानसिंह ने CLU और लाइसेंस प्रक्रिया में तेजी, EDC और IDC शुल्क को तर्कसंगत बनाने, RERA तथा अन्य विभागीय मंजूरियों की प्रक्रिया सरल करने, Occupation Certificate एवं Completion Certificate जारी करने में होने वाली देरी दूर करने तथा रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए स्थिर और पारदर्शी नीति बनाए जाने जैसे प्रमुख मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों से मिलने वाली मंजूरियों को प्रभावी सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध किए जाने की आवश्यकता है। इससे कारोबारियों को अनावश्यक विभागीय प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने में मदद मिलेगी। बैठक में नई रिहायशी परियोजनाओं के साथ सड़क, पानी, सीवर, बिजली, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के समय पर विकास को लेकर भी चर्चा हुई। मानसिंह ने कहा कि सरकार और रियल एस्टेट क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय से निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम लोगों के लिए आवास और रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मानसिंह द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान कारोबार को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने, निवेश के अनुकूल वातावरण बनाने तथा क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस दौरान हरियाणा के रियल एस्टेट क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, उसकी चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    परिक्रमा मार्ग के प्रभावित परिवारों को राहत, प्रशासन-विधायक की पहल से बनी सहमति

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या : चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभावित…

    सांकेतिक भाषा ने जोड़े दिल, पुलिस ने सीखा मूक-बधिरों का दर्द समझना

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) : अयोध्या अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर सीओ परिसर में जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *